IPL इतिहास के टॉप पांच सबसे बड़े रन चेज

इन मैचों के बदौलत फैंस को मिले हैं यादगार क्रिकेट मोमेंट्स।

IPL का 16वां सीजन इस समय अपने चरम पर हैं, हर एक मैच में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हर मैच में एक तरफ जहां बल्लेबाजों का दम देखने को मिल रहा है तो वहीं गेंदबाज भी अपनी गेंद से सबको छका रहे हैं। जिसके चलते यह सीजन भी पिछले 15 सीजन की तरह फैंस को यादगार मैच दे रहा है।

इस लीग की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही इसे क्रिकेट के बाकी लीग की तुलना में अलग बनाती है। यहां कोई टीम बड़ा स्कोर बना कर भी खुद को मैच में जीत की नजरों से तब तक नहीं देखती जब तक सामने वाली टीम घुटने न टेक दे। क्योंकि अभी तक IPL में हमने ऐसे कई मैच देखें हैं जिसमें बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम, डिफेंड करते हुए उस टोटल का बचाव नहीं कर पाती और मैच गंवा बैठती है। 

तो आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के कुछ ऐसे सबसे बड़े रन चेज के बारे में, जिसने मैच का रोमांच ही नहीं करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिल की धड़कने भी बड़ा दी थी।

IPL के इन मुकाबलों में बने है सफल चेज के रिकॉर्ड

5. सनराइजर्स हैदराबाद – 217/6 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2023

आईपीएल में पांचवां सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, उन्होंने साल 2023 में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ये कारनामा करके दिखाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, राजस्थान ने 214/2 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें जोस बटलर ने 59 गेंदों में 95 रन बनाए। जवाब में, अभिषेक शर्मा (55) और राहुल त्रिपाठी (47) की शानदार पारियों ने हैदराबाद के सफल रन चेज में बड़ी भूमिका निभाई। लेकिन अंत में ग्लेन फिलिप्स की 7 गेंदों में 25 रनों की पारी के कारण यह चेृज संभव हो सका और SRH ने आखिरी गेंद पर 217/6 के स्कोर से मैच जीत लिया।

4. राजस्थान रॉयल्स – 217/7 बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008

IPL के पहले सीजन में Rajasthan Royals और Deccan Chargers के बीच हैदराबाद में मैच खेला गया था। इस मैच में Chargers की ओर से ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर Andrew Symonds ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 117 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके चलते DC ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर को देखकर सबको ऐसा लग रहा था कि Chargers आसानी से इस टोटल को डिफेंड कर लेगा।

लेकिन राजस्थान की ओर से Yusuf Pathan और Graeme Smith ने मिलकर 98 रनों की साझेदारी की और मैच में राजस्थान को अंत तक बनाए रखा। Yusuf के आउट होने के बाद भी Smith ने रन गति को रुकने नहीं दिया और रन बनाते रहे। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी और तब खुद कप्तान Shane Warne ने मोर्चा संभाला। Warne ने लास्ट ओवर में एक चौका और दो छक्के जड़कर टीम को इस रोमांचक मैच में जीत दिलाई थी।

3. मुंबई इंडियंस – 219/6 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2021

MI vs CSK, 2021. (Image Source: BCCI)

IPL 2021 में चेन्नई और मुंबई के बीच वानखेड़े में खेले गए मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में चेन्नई की तरफ से Ambati Rayudu ने 27 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके चलते CSK ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 218 रनों का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था। 

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बहुत अच्छी हुई, लेकिन SuryaKumar के आउट होते ही चेन्नई वापस से इस मैच में आ गया। उस वक्त तक मुंबई को 8 ओवरों में 125 रनों की दरकार थी, सबको लगा मुंबई नहीं जीत पाएगी। लेकिन उसके बाद Pollard की पावर हिटिंग स्टार्ट हुई और उन्होंने 34 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेलकर Mumbai Indians को एक मुश्किल मैच में जीत दिलवाई।

2. राजस्थान रॉयल्स – 224/8 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024

Rajasthan Royals celebrate after chasing 224 against KKR in IPL 2024

जोस बटलर आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विदेशी बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्होंने इस लीग में कुछ अद्भुत पारियां खेली हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक 2024 में ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ आई थी। बता दें इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223/6 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें सुनील नरेन का बड़ा योगदान था जिन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई, लेकिन बटलर की 60 गेंदों में नाबाद 107 रनों की शानदार पारी के चलते उन्होंने इस लीग का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज कर इतिहास रच दिया।

1. राजस्थान रॉयल्स – 226/6 बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2020

RR chase vs PBKS, IPL 2020
RR chase vs PBKS, 2020. (Image Source: BCCI)

IPL 2020 में शारजाह के मैदान में Rajasthan Royals और Kings XI Punjab (अब पंजाब किंग्स) के बीच हुए मुकाबले में पंजाब पहले बल्लेबाजी करने उतरी और Mayank Agarwal के शानदार शतक, KL Rahul के अर्धशतक और अंत में Nicholas Pooran की तूफानी पारी के चलते Kings XI Punjab ने निर्धारित 20 ओवर में 223/2 रन जड़ दिए थे।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत बहुत अच्छी हुई, RR के ओपनिंग बल्लेबाज Jos Buttler ने 42 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली। उस मैच में Buttler का साथ Steve Smith ने बखूबी निभाया था। लेकिन Buttler के आउट होते ही राजस्थान की हालत बिगड़ गई थी। लेकिन आखिरी ओवर में Rahul Tewatia ने Sheldon Cottrel को लगातार पांच छक्के जड़कर एक नामुमकिन सी जीत को RR के लिए मुमकिन बना दिया था। IPL के इतिहास में Rajasthan Royals की यह रन चेज सबसे सफल रन चेज में टॉप पर है। 

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *