हरियाणा ने जीता 70वें सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब, आशु मलिक ने फाइनल में किया कमाल
दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
हरियाणा ने 70वें सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने रेलवे को 34-31 के अंतर से हराया। हरियाणा के लिए दिग्गज रेडर आशु मलिक ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा 13 रेड प्वॉइंट लिए। इसी वजह से हरियाणा की टीम टाइटल जीतने में कामयाब रही। रेलवे ने चार बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था लेकिन इस बार उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।
अगर मुकाबले की बात करें तो दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। दोनों ही टीमों के पास कई बेहतरीन प्लेयर थे और इसी वजह से मुकाबला भी काफी रोचक हुआ। रेलवे की तरफ से कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पंकज मोहिते ने सबसे ज्यादा 7 रेड प्वॉइंट लिए लेकिन टीम के डिफेंस ने बेहतरीन खेल दिखाया। नितेश कुमार और प्रवेश भैंसवाल ने 3-3 प्वॉइंट लिए, जबकि सुमित ने चार टैकल प्वॉइंट हासिल किए। सुमित और नितेश की जोड़ी ने यहां पर भी कमाल दिखाया।
आशु मलिक ने 13 प्वॉइंट लाकर टीम को दिलाई जीत
हालांकि हरियाणा की तरफ से आशु मलिक ने रेडिंग में कमाल का खेल दिखाया और अपने आईपीएल के फॉर्म को यहां पर भी जारी रखा। उन्होंने अकेले ही 13 प्वॉइंट लए। जबकि पीकेएल में पुनेरी पलटन के लिए खेलने वाले मोहित गोयत ने जबरदस्त ऑलराउंड खेल दिखाया। उन्होंने रेडिंग में दो प्वॉइंट लेने के अलावा डिफेंस में भी चार प्वॉइंट लिए। कृष्णन धुल ने भी चार टैकल प्वॉइंट हासिल किए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैचों का रिपोर्ट
दोनों ही सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र के खिलाफ 38-37 से जीत हासिल की। उन्हें सिर्फ एक ही प्वॉइंट के अंतर से जीत मिली। महाराष्ट्र की तरफ से आकाश शिंदे ने 10 प्वॉइंट लिए। जबकि कप्तान असलम ईनामदार ने छह रेड प्वॉइंट लेने के अलावा डिफेंस में भी पांच प्वॉइंट लिए। वहीं हरियाणा की तरफ से मोहित गोयत ने 7 रेड प्वॉइंट लिए।
दूसरा सेमीफाइनल इंडियन रेलवे और चंडीगढ़ के बीच 37-37 से बराबर रहा और टाई ब्रेकर में रेलवे ने 6-4 के अंतर से जीत हासिल की। रेलवे के लिए पंकज मोहिते ने 12 प्वॉइंट लिए और सुमित सांगवान ने हाई-फाइव लगाया, जबकि चंडीगढ़ के लिए कप्तान पवन सेहरावत ने 8 रेड प्वॉइंट और दो टैकल प्वॉइंट लिए। हालांकि टीम को वो जीत नहीं दिला पाए।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.