PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 76 तक
जयपुर पिंक पैंथर्स की एकतरफा और यू मुम्बा की रोमांचक जीत।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 25 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को 37-23 से एकतरफा अंदाज़ में हराया और अंक तालिका में आठवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए। दूसरे मैच में यू मुम्बा ने बेहद करीबी मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 34-32 से हराया और अंक तालिका में पांचवें से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 लगाया और 16 रेड पॉइंट के साथ टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। डिफेंस में लेफ्ट कॉर्नर अंकुश राठी और रेजा मीरबघेरी ने 4-4 टैकल पॉइंट लिए। पुनेरी पलटन की तरफ से आज के मैच में न तो किसी ने सुपर 10 लगाया और न ही हाई 5 पूरा किया। कप्तान पंकज मोहिते और मोहित गोयत ने 7-7 टैकल पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में किसी ने भी 2 से ज्यादा टैकल पॉइंट नहीं लिए और इसी वजह से टीम को एकतरफा हार मिली।
दूसरे मैच में यू मुम्बा की तरफ से अजीत चव्हाण ने सबसे ज्यादा 7 रेड पॉइंट लिए, वहीं मंजीत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 पॉइंट लिए जिसमें 6 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे। डिफेंस में राइट कॉर्नर रिंकू ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 4 टैकल पॉइंट लिए। बेंगलुरु बुल्स की तरफ से सुशील ने 8 और कप्तान परदीप नरवाल ने 6 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में अरुल नंदा बाबू ने हाई 5 लगाते हुए 5 टैकल पॉइंट लिए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:
पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है, वहीं आज की जीत के बाद यू मुम्बा 8 जीत और 45 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 13 मैच में 7 जीत और 40 पॉइंट के साथ अब पांचवें स्थान पर है, वहीं पुनेरी पलटन की टीम एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु बुल्स 14 मैच में सिर्फ 2 जीत और 16 पॉइंट के साथ आखिरी स्थान पर कायम है।
ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 12 मैच में 149 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं आशु मलिक 13 मैच में 148 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 13 मैच में 147 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 13 मैच में 108 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बंगाल वॉरियर्स के नितिन कुमार 12 मैच में 106 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 149 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 148 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 147 पॉइंट्स
4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 108 पॉइंट्स
5. नितिन कुमार (बंगाल वॉरियर्स) – 106 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 13 मैच में 47 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं, वहीं पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 13 मैच में 46 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान बने हुए हैं। हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 13 मैच में 45 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर ही हैं, वहीं तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 12 मैच में 42 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं।
दबंग दिल्ली के योगेश 12 मैच में 39 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं, वहीं यूपी योद्धा के सुमित भी 12 मैच में 39 पॉइंट और हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 13 मैच में 39 पॉइंट के साथ ही संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।
1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 49 पॉइंट्स
2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 46 पॉइंट्स
3. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 45 पॉइंट्स
4. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 42 पॉइंट्स
5. योगेश दहिया (दबंग दिल्ली) – 39 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.